PCOS Symptoms: PCOS के 'साइलेंट किलर' संकेतों को पहचानें, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें अनदेखा

By अनन्या मिश्रा | Nov 29, 2025

पीसीओएस एक ऐसी समस्या है, जो सिर्फ महिलाओं और लड़कियों को होती है। आज के समय में लाखों की संख्या में महिलाएं परेशान हैं। यह कहना गलत नहीं है कि PCOS महिलाओं के लिए सबसे आम और गंभीर हार्मोनल समस्याओं में से एक है। इसको 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है। क्योंकि इसके शुरूआती संकेत इतने ज्यादा सामान्य होते हैं कि आसानी से महिलाएं इनको थकान या फिर तनाव मानकर इग्नोर कर देती हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: सर्दियों में जोड़ों का दर्द बढ़ा, ये 5 घरेलू और वैज्ञानिक उपाय देंगे तुरंत राहत, ठंड में मिलेगी गर्माहट

पीरियड्स का मिस होना

अनियमित या मिस पीरियस भी PCOS का सबसे बड़ा और स्पष्ट संकेत है। अगर आपके पीरियड्स देर से आते हैं, हर महीने नहीं आते या फिर पूरी तरह से मिस हो जाते हैं। तो यह हार्मोनल असंतुलन का संकेत है। यह ओव्यूलेशन में समस्या की वजह से होता है। इसलिए इन लक्षणों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

बॉडी में बाल बढ़ना

छाती, पीठ, चेहरे या फिर हाथ-पैर पर पुरुषों की तरह असामान्य रूप से बालों का बढ़ना और लंबे समय तक मुंहासे आना PCOS का दूसरा बड़ा लक्षण होता है। यह बॉडी में एण्ड्रोजन के अधिक उत्पादन की वजह से होता है।

वेट गेन होना और गर्दन का कालापन

तेजी से वजन बढ़ना या फिर वेट लॉस में अधिक कठिनाई महसूस होना PCOS से जुड़ी हो सकती है। इसके अलावा बगल, गर्दन या फिर जांघों के आसपास की स्किन का गहरा या फिर काला पड़ना इंसुलिन प्रतिरोध का संकेत है। जोकि PCOS से जुड़ा एक गंभीर खतरा है।

प्रेग्नेंसी में समस्या

पीसीओएस के कारण प्रेग्नेंसी में समस्या हो सकती है। वहीं इसका हार्मोनल असंतुलन मानसिक हेल्थ को प्रभावित करता है। जिससे तनाव, चिंता और अवसाद का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शारीरिक और भावनात्मक संकेतों को समझें और फौरन एक्सपर्ट से मिलें।

प्रमुख खबरें

Womens Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

Indian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target

Tata Sons Listing पर Noel Tata की आपत्ति, Stock Market में ग्रुप शेयरों को लगा बड़ा झटका

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच