महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश! राज्यपाल कोश्यारी ने भेजा पत्र

By रेनू तिवारी | Nov 12, 2019

महाराष्ट्र में सरकार पर सस्पेंस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई थी। इस बैठक के बाद खबरें सामने आ रही हैं कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की तैयारियां हो रही हैं। सूत्रों ने बताया है कि केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की है। बता दें कि राज्यपाल ने एनसीपी को सरकार बनाने के लिए रात 8.30 बजे तक का वक्त दिया है।  ऐसे में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश के खिलाफ शिवसेना और कांग्रेस इस फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सरकार गठन पर गतिरोध कायम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुंबई दौरा टाला

भारतीय जनता पार्टी जब राज्य में सरकार नहीं बना सकी थी तो राज्यपाल ने रविवार को शिवसेना को सरकार बनाने का मौका दिया था और 24 घंटे में समर्थन जुगाड़ करने को कहा था, लेकिन शिवसेना बहुमत के लिए जरूरी 145 विधायकों का समर्थन जुगाड़ नहीं कर पाई। इसके बाद राज्यपाल ने अगले 24 घंटे में एनसीपी को सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत जुगाड़ करने को कहा है।

इसे भी पढ़ें: सोनिया ने पवार से बात की, राकांपा के साथ चर्चा के लिए नेताओं को अधिकृत किया

प्रमुख खबरें

Delhi Metro के सेवा तीर्थ स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा अज्ञात व्यक्ति, हुई मौत

Navy Chief एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने Mauritius PM से मुलाकात कर समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की

NIA ने Manipur IED attack मामले में पालाल थाडौ को किया गिरफ्तार, 10 दिन की हिरासत

Noida में असम की युवती की हत्या का आरोपी Raman Raj गिरफ्तार, बिहार से ला रही पुलिस