पीएम मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड टीकाकरण, अबतक दो करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका

By अंकित सिंह | Sep 17, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश में मेगा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक के दो करोड़ से ज्यादा लोगों को 1 दिन में टीका लगाया जा चुका है। अभी भी टीकाकरण का काम लगातार जारी है। माना जा रहा है कि आज एक नया कीर्तिमान स्थापित हो सकता है। इसी के साथ दुनिया में कोरोना वायरस टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बन गया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा सेवा और समर्पण अभियान की शुरुआत कर रही है। सरकार की ओर से कहा गया कि 9 घंटे में 2 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी गई। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि #VaccineSeva को चरितार्थ करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों एवं देशवासियों की तरफ़ से प्रधानमंत्री जी को उपहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर आज भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक दिन में 2 करोड़ टीके लगाने का ऐतिहासिक आँकड़ा पार किया है। शाबास भारत.. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2,00,00,000 का आंकड़ा पार! यह आंकड़ा पीएम नरेंद्र मोदी के तहत न्यू इंडिया का प्रतिबिंब है। भारत ने दूरदर्शी और मेहनती नेतृत्व के साथ सफलतापूर्वक COVID से लड़ने का मार्ग प्रशस्त किया है। टीकाकरण कराने वालों और इस अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई।

प्रमुख खबरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से 12वें आरोपी को गिरफ्तार किया

PM Kisan Scheme: ओडिशा के 35 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंचे 3,000 करोड़ रुपये

बिल्कुल नहीं.... What Women Want पर Kareena Kapoor और Mira Rajput की चटपटी बातें बनीं चर्चा का टॉपिक

Saudi Arabia पर Houthi हमलों की निंदा, कनाडा और जर्मनी के रक्षा मंत्रियों से हुई बात