FCI Recruitment 2024: फूड कॉरपोरेशन में बिना परीक्षा के होगी भर्ती, 15 दिसंबर है आवेदन की लास्ट डेट

By अनन्या मिश्रा | Dec 12, 2024

अच्छे पद पर नौकरी तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि भारतीय खाद्य निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। ऑफिशियल वेबसाइट fcivlts.in पर इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।

इसे भी पढ़ें: SBI Vacancy 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी, 12 दिसंबर है आवेदन की लास्ट डेट

वैकेंसी डिटेल्स और वैकेंसी स्थान

नोएडा, उत्तर प्रदेश (UP) - 01

चंडीगढ़ (RO पंजाब और RO हरियाणा) - 01

RO उत्तर प्रदेश, लखनऊ - 01

RO ओडिशा, भुवनेश्वर - 01

RO तेलंगाना हैदराबाद - 01

ZO (W) मुंबई - 01

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास MBBS की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 68 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

सैलरी

FCI जीडीएमओ के पद पर सिलेक्शन पाने वाले उम्मीदवारों को 80,000 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। इस पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के जरिए होगा। भारतीय खाद्य निगम की यह भर्ती रिटायर्ड डॉक्टर्स के लिए हैं। जिनको बतौर GDMO सेलेक्ट किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

बता दें कि आवेदन पत्र का फॉर्मेट नोटिफिकेशन में ही मौजूद है। इसको डाउनलोड करने के बाद आपको सभी डॉक्यूमेंट्स 15 दिसंबर तक इस पते पर 'डिप्टी जनरल मैनेजर (Estt-I), फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, 16-20, बारहखंबा लेन, नई दिल्ली- 110001' भेजना होगा। वहीं अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार FCI की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Stay informed about Sarkari Naukri Latest News in Hindi with Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

सरकारी खर्च बढ़ने से केंद्र का Fiscal Deficit पहली छमाही में 7.14 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

सब्जियां पकाते समय न करें ये गलतियां, स्वाद और कुरकुरापन बनाए रखने के लिए अपनाएं 7 टिप्स

केरल पुलिस थानों में Help Desk शुरू करने पर भड़के Pinarayi Vijayan

63000 करोड़ की डील के बीच INS Vikrant पर उतरा Rafale-M, नौसेना की बढ़ेगी मारक क्षमता