Fashion Face Off: अनन्या, आलिया या प्राची देसाई, किसका रेड कलर लुक लगा आपको सबसे बेस्ट?

By मिताली जैन | Apr 10, 2022

जब भी स्टाइलिंग की बात होती है, तो अमूमन लड़कियां बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक्स से इंस्पिरेशन लेना पसंद करती हैं। आमतौर पर, बॉलीवुड एक्ट्रेस किसी भी आउटफिट को अपने अंदाज में पहनती हैं, जिससे उनका लुक काफी यूनिक बन जाता है। इतना ही नहीं, वह एक कलर को भी कई स्टाइल में कैरी करती हैं। ऐसे में अगर आप भी गर्मी के मौसम में रेड कलर को पहनना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक्स से आइडियाज ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पार्टी में अपने लुक्स से करना है रॉक तो रवीना टंडन के इन लुक्स से लें आइडिया

अनन्या पांडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का यह रेड कलर लुक नाइट पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में अनन्या ने रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस को स्टाइल किया है। चोकर और पेंडेंट से उन्होंने खुद को एक्सेसराइज किया है। वहीं, मेकअप को उन्होंने ऑरेंज टोन दिया है। वहीं, ओपन वेव्स हेयर उनके ओवर ऑल लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहे हैं। हालांकि, अगर आप आलिया के इस लुक को रिक्रिएट कर रही हैं तो ऐसे में आप मेकअप में रेड लिप्स लुक कैरी कर सकती हैं और अपने लुक को एक बोल्ड टच दे सकती हैं।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का यह शॉर्ट ड्रेस लुक केजुअल आउटिंग से लेकर पार्टीज तक के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इस लुक में आलिया ने फ्लोरल मल्टीकलर शॉर्ट ड्रेस को स्टाइल किया है। अपने लुक को एक स्टाइलिश टच देने के लिए आलिया ने मैचिंग ब्लेजर को टीमअप किया है, जो उनके लुक में एक्स फैक्टर एड कर रहा है। फुटवियर में उन्होंने रेड पम्पस को स्टाइल किया है। मेकअप को आलिया ने बेहद ही लाइट रखा है। हालांकि, अगर आप किसी खास ओकेजन पर इस आउटफिट को कैरी कर रही हैं तो अपने आई मेकअप के साथ प्ले कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: समर्स में व्हाइट कलर में करना खुद को स्टाइल, तो इन डीवाज से लें स्टाइल इंस्पिरेशन

प्राची देसाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई का यह रेड कलर आउटफिट लुक समर में केजुअल आउटिंग के लिए एकदम परफेक्ट है। उन्होंने रेड एंड व्हाइट कलर की टाई डाई ड्रेस को कैरी किया है। जिसके साथ उन्होंने बिग साइज स्टेटमेंट इयररिंग्स को स्टाइल किया है, जो उनके लुक को बेहद खास बना  रहे हैं। ओपन हेयर और सटल मेकअप में प्राची देसाई बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं।

तो आपको किस डीवा का रेड कलर लुक सबसे अच्छा लगा? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।  

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं