Red Fort blast जांच में Threema एप का डिजिटल नेटवर्क उजागर

By Ankit Jaiswal | Nov 17, 2025

दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को एक नया डिजिटल सुराग मिला है। मौजूद जानकारी के अनुसार, जांच में सामने आया है कि इस घटना से जुड़े तीन डॉक्टर डॉ. उमर उन नबी, डॉ. मुझम्मिल गणाई और डॉ. शाहीन शाहिद एक स्विस मैसेजिंग एप थ्रीमा  के जरिए लगातार गुप्त बातचीत करते रहे हैं। बता दें कि तीनों आरोपी फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े बताए जा रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो आरोपियों ने आगे चलकर अपना निजी थ्रीमा सर्वर भी बना लिया था। इसी सर्वर के जरिए लोकेशन, फाइलें, मैप और ब्लास्ट से जुड़ी प्लानिंग साझा की जाती थी। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, मेटाडाटा न स्टोर करने की नीति और दोनों तरफ से चैट डिलीट कर पाने की सुविधा ने फॉरेंसिक टीम के लिए किसी भी चैट या डेटा को ट्रैक करना लगभग नामुमकिन कर दिया है।

अब एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह निजी सर्वर भारत में था या विदेश में, और क्या इस नेटवर्क में और लोग भी शामिल हैं। बता दें कि थ्रीमा एप भारत में मई 2023 से बैन है। उस दौरान सरकार ने IT Act की धारा 69A के तहत कई हाई-एन्क्रिप्शन एप्स पर प्रतिबंध लगाया था क्योंकि जांच में पता चला था कि पाकिस्तान आधारित कई ग्रुप इन्हीं प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारत में प्रोपेगेंडा और नेटवर्किंग कर रहे थे।

बैन के बावजूद एजेंसियों को शक है कि आरोपियों ने VPN का इस्तेमाल कर पाबंदियों को दरकिनार किया है। विदेश यात्रा, खासकर तुर्की और UAE के दौरान, इस एप का इस्तेमाल उनके लिए बिल्कुल आसान रहा होगा। इसके अलावा थ्रीमा की पेमेंट प्रणाली भी जांच को और मुश्किल बनाती है, क्योंकि एप की खरीद नकद राशि स्विट्जरलैंड भेजकर या बीटकॉइन के जरिए की जा सकती है, जिससे कोई डिजिटल ट्रेल नहीं बनता है।

जानकारों का मानना है कि यह मामला साफ दिखाता है कि अब आतंकवादी संगठन तकनीक का इस्तेमाल कर अपने नेटवर्क और गतिविधियों को और भी छुपा रहे हैं। फॉरेंसिक टीमें लगातार डिजिटल डाटा की परतें खोलने में लगी हैं और साफ संकेत हैं कि आने वाले समय में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और भी नई चुनौतियां लेकर आने वाली हैं।

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की