दो रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Redmi 8, जानिए फीचर्स और कीमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2019

Xiaomi ने Redmi 8 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। रेडमी 8 कंपनी के फोन रेडमी 7 का अपग्रेड है। रेडमी 8 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 5000 एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। रेडमी 8 के डिस्प्ले पर वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इस बजट स्मार्टफोन में कंपनी ने यूएसबी टाइब-सी पोर्ट भी दिया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी 8 में 4 जीबी तक रैम हैं। आइये जानते हैं फोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता के बारे में।

इसे भी पढ़ें: तीन रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A20s, जानिए स्पेसिफिकेशन

Redmi 8 के स्पेसिफिकेशन

- रेडमी 8 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है।

- इस फोन में 6.22 इंच का एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है, डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है।

- रेडमी 8 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम हैं।

- कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। कैमरा सेटअप एआई पोर्ट्रेट और एआई सीन डिटेक्शन से लैस है।

- सेल्फी के शौकीनों के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

- Redmi 8 में 64 जीबी तक की स्टोरेज दी है। हैंडसेट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। 

- कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, वायरलेस एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया हैं। 

- फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

- फोन को 5,000 एमएएच की बैटरी पावर देती है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इसे भी पढ़ें: भारत का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है Samsung Galaxy Fold, फोन में हैं 6 कैमरे

Redmi 8 की कीमत और उपलब्धता

रेडमी 8 की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड, सेफायर ब्लू और एमराल्ड ग्रीन रंग में आएगा। रेडमी 8 की बिक्री 12 अक्टूबर से शुरू होगी। फोन की बिक्री मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर्स और फ्लिपकार्ट पर होगी।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav परिवार सहित 12 दिसंबर को करेंगे Ayodhya में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

2029 Lok Sabha Election में भाजपा की सत्ता से होगी विदाई, कोच्चि में बोले Abhijit Deepke

अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता बनर्जी, BJP को दी खुली चुनौती

Delhi High Court का आदेश, रेखा गुप्ता का आपत्तिजनक AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं