Redmi Note 15 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, मिल सकती है ये खास कनेक्टिविटी

By Kusum | Aug 12, 2025

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की Note 15 Pro सीरीज इस महीने लॉन्च करने वाले हैं। इसमें Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के Redmi Note 15 Pro + में 7,000mAh की बैटरी के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिल सकती है। 

शाओमी की सब्सिडियरी रेडमी की नोट 15 प्रो सीरीज के Redmi Note 15 Pro + में क्वाड-कर्व्ड डिस्पेल 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी हो सकती है। Redmi Note 15 Pro+ में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। चीन की MIIT वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर 25104RADAC के साथ लिस्टिंग हुई है। इसमें Beidou के शॉर्ट मैसेज सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम के लिए सपोर्ट होने का दावा किया गया है। अगर ये दावा सही होता है तो ये सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला रेडमी का पहला स्मार्टफोन होगा। 

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन