By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2021
अगर आप कोई नया स्मार्ट फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आप Redmi Note 9 को खरीद सकते हैं। Redmi Note 9 की कीमत को कटौती की गई है। कीमत पर मिल रहा डिस्काउंट सिर्फ इस महीने तक रहेगा, ऐसे में देर न करें। फोन की कीमत में 2 हजार रुपये कम किए गए हैं और यह फोन नई कीमतों के साथ Amazon India और Mi.com पर जाकर खरीदा जा सकता है। Redmi Note 9 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कौटती के बाद 10,999 रुपये हो गई है। वहीं, स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये कर दी गई है। इस फोन के टॉप एंड वैरिएंट भी है जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है, यह वैरिएंट अब आप 14,999 रुपये की जगह 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Redmi Note 9 के स्पेसिफिकेशन
- रेडमी नोट 9 में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है।
- डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है।
- रेडमी के इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर दिया गया है।
- फोन में 3 जीबी और 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो - 64 जीबी और 128 जीबी विकल्प हैं। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।
- कैमरे की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा सेटअप है। रियर में 48 मेगापिक्सल का Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ दिया गया है। यहां पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड-एंगल एफ/ 2.2 लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।
- सेल्फी के शौकीनों के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है, यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ 22.5 वॉट फास्ट चार्जर दिया गया है।
- कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। पिछले हिस्से पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर क्वाड कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है।