Redmi Watch 5 Lite भारत में लॉन्च, दमदार स्पेक्स वाली वॉच के जानें फीचर्स और कीमत

By Kusum | Sep 25, 2024

Xaomi ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए Redmi Watch 5 Lite लॉन्च की है। इस वॉच को कंपनी 1.96 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ लाती है। वॉच इन बिल्ट जीपीएस ट्रैकर के साथ आती है। Redmi Watch 5 Lite को कंपनी ब्लैक और लाइट गोल्ड कलर में लाया गया है। स्मार्ट वॉच 3,999 रुपये में लॉन्च हुई है। हालांकि, ऑफर के साथ इस वॉच को 3,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वॉच आज रात 12 बजे mi.com से खरीद सकते हैं। 

Redmi Watch 5 Lite वॉच के फीचर्स

बता दें कि, वॉच 1.96 इंच Amoled स्क्रीन 600 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आती है। रेडमी वॉच 200+ वॉच फेस, 50+ कस्टमाइजेबल और 30+AOD स्क्रीन के साथ आती है। रेडमी वॉच को हार्ट रेट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप के साथ आती है। साथ ही कॉलिंग के लिए वॉच बिल्ट इन माइक्रोफोन और स्पीकर, क्लियर कॉल के लिए 2-माइक ENC के साथ आती है। 

साथ ही वॉच एक्टिविटी ट्रैकिंग, नींद और स्ट्रैस की निगरानी, पीरियड साइकिल की निगरानी फीचर के साथ आती है। रेडमी वॉच को कंपनी 160+ स्पोर्ट्स मोड, 50+ विजेट कस्टमाइजेशन, नाइट मोड, DND मोड, थिएटर मोड, वॉटर क्लियरिंग मोड के साथ लाती है। वहीं इसकी बैटरी की बात करें तो ये वॉच 470mAh के साथ आती है। 

प्रमुख खबरें

Barabanki में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Mohammed Shami ने Test cricket से लिया संन्यास, 12 साल के करियर में चटकाए 229 विकेट

ओडिशा भूस्खलन: Congress ने पीड़ित परिवारों के लिए ₹20 लाख मुआवजे की मांग की

Telangana MLC मिर्जा रहमत बेग को डीपफेक वीडियो से ब्लैकमेल कर 5 करोड़ मांगने वाले 6 गिरफ्तार