CICO Diet: इस डाइट की मदद से कम करें बैली का फैट, कुछ ही दिनों में साफ नजर आएगा फर्क

By अनन्या मिश्रा | Mar 23, 2023

इस दौरान CICO डाइट काफी ट्रेंड में चल रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि CICO डाइट क्या है और यह किस तरह से काम करती है। आपको बता दें कि इस डाइट की मदद से बैली फैट को कम या फिर वेट लॉस किया जाता है। यह डाइट तेजी से वेट लॉस करने में कारगर होती है। डाइट में सिंपल तरीके से खाने वाले फूड से फर्क साफ नजर आता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको CICO डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि कैसे काम करती है और इसके क्या क्या फायदे होते हैं।


CICO Diet

अब आप सोच रहे होंगे कि CICO Diet क्या होती है और यह किस तरह से काम करती हैं। आपको बता दें कि यह एक वेट लॉस स्ट्रैटजी होती है। जिसके मदद से आप तेजी से वेट लॉस कर सकते हैं। CICO Diet में Calories In, Calories Out के फॉर्मूले को अपनाया जाता है। बता दें कि इस डाइट में कैलोरीज के इंटेक से साथ इसे बर्न करने पर भी फोकस किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Navratri Diet Plan: नवरात्रि में घर पर बनाकर खाएं हेल्दी डिशेज, ऐसे बनाएं फिटनेस गोल्स


किस तरह करती है वर्क

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में सही तरीके से खानपान को फॉलो नहीं किया जाता है। जिससे तेजी से वेट बढ़ने लगता है। वहीं CICO डाइट फॉलो करने वालों का पूरा फोकस एनर्जेटिक बने रहने पर होता है। इस दौरान रेस्ट करते समय भी यह ध्यान रखा जाता है कि आप कितनी कैलोरी बर्न कर रहे हैं। 


CICO डाइट के फायदे

वेट लॉस करने वालों को हर दिन करीब 500 कैलोरी जरूर बर्न करना चाहिए। अगर आप पूरा दिन में 2000 कैलोरी इंटेक करते हैं और 2500 कैलोरी बर्न करते हैं। इससे 500 कैलोरी एक्स्ट्रा बर्न होने पर आपको नुकसान पहुंच सकता है। वहीं CICO डाइट के जरिए बैलेंस में कैलोरी को बर्न करने की सलाह दी जाती है।


New England Journal of Medicine की रिपोर्ट के अनुसार, इस डाइट में आपका वेट लॉस होने के साथ ही डायबिटीज का खतरा भी कम होता है।

अगर आप घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं तो CICO डाइट से वेट लॉस की प्रैक्टिस करनी चाहिए। आपको कुछ ही दिनों में फर्क साफ नजर आने लगेगा।

अगर आपको घुटनों में दर्द रहता है तो आपको CICO डाइट से वजन घटाने की प्रैक्टिस करनी चाहिए। कुछ ही दिनों में आप फर्क देख पाएंगे.

CICO डाइट की मदद से आपको शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी महसूस होगी।

प्रमुख खबरें

हीटवेव का शिकार होने पर आ सकता है Heart Attack, जानें एक्सपर्ट देते हैं ये सलाह

Lok Sabha Election: सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश, बोलीं- नफरत फैलाने वालों को खारिज करें, कांग्रेस को वोट दें

SRH vs LSG: PlayOff की दौड़ में बने रहने के लिये लखनऊ को हराने उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद

Rahul Gandhi Jharkhand Rally | मोदी ने 10 साल में 22 लोगों को अरबपति बनाया, हम करोडों लोगों को लखपति बनाएंगे, राहुल गांधी बयान