ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से खफा हुए सांसद को दिया आश्वासन, कहा- जो भी विवाद है उसे सुलझा लिया जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2022

ग्वालियर (मध्य प्रदेश)। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना से सांसद के. पी. यादव द्वारा पार्टी अध्यक्ष को लिखे गए पत्र के मुद्दे पर विवाद को खत्म करने सलाह देते हुए कहा कि सभी को संगठन में साथ मिलकर काम करना होगा और यदि मतभेद हैं तो उन्हें सुलझा लिया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को लिखे अपने पत्र में यादव ने आरोप लगाया है कि सिंधिया के समर्थकों द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है। यादव ने कहा कि 2020 में कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुए सिंधिया समर्थक पार्टी के नए कार्यकर्ताओं, पार्टी के मूल कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रतिद्वंद्वी दलों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के हाथों में शक्ति केंद्रित किया : राहुल का आरोप

अब यदि मिलन की कमी होगी तो वह भी पूरी हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में जो जिम्मेदारियां मिली हैं, उन्हें सभी को साथ मिलकर निभाना चाहिए।’’ गुना से सांसद ने यह भी आरोप लगाया था कि सिंधिया समर्थक उन्हें क्षेत्र में पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी नहीं दे रहे हैं और उन्हें किसी कार्यक्रम में आमंत्रित भी नहीं कर रहे हैं। मालूम हो कि के. पी. यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव में गुना से सिंधिया को 1.25 लाख से अधिक मतों से हराया था।

प्रमुख खबरें

Tata Sons शेयर लिस्टिंग पर मतभेद गहराया, Abhishek Manu Singhvi संभालेंगे Tata Trusts का पक्ष

दाद और खुजली के Fungal Infection से राहत दिलाएंगे Neem और Tulsi समेत ये 3 पत्ते

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा