UNGA में मतदान का जिक्र कर ब्रितानी एंकर ने कहा- ब्रिटेन से भारत-पाक को नहीं मिलनी चाहिए एक पैसे की मदद, भारतीयों ने दिखाई औकात

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 05, 2022

रूस का यूक्रेन पर हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ जो प्रस्ताव पेश किया गया उस प्रस्ताव से भारत का कन्नी काटना पश्चिम के देशों को खास करके अंग्रेजों को काफी नागावार गुजरा है। भारत और पाकिस्तान सहित 25 देशों ने प्रस्ताव पर मतदान में हिस्सा नहीं लिया। इसी को लेकर जाने-माने न्यूज़ प्रेजेंटेर एलेस्टेयर स्टीवर्ट (Alashtair Stewart) ने खासतौर से भारत-पाकिस्तान पर निशाना साधा। इतना ही नहीं उन्हें ब्रिटेन से सहायता के तौर पर आगे से एक पाई देने से मना करने की अपील की। उनके ट्वीट करते ही भारतीयों ने ब्रिटेन की औकात याद दिला दी। ब्रिटेन के लूटपाट के इतिहास को याद दिलाते हुए उन्हें नसीहत न देने की बात कही।

उनके यह लिखते ही प्रतिक्रियाओं की सुनामी आ गई। पद्म पुरस्कार विजेता डॉ संजीव बगई ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि आश्चर्य है कि यह एक ऐसा देश (ब्रिटेन) जिसने 200 साल तक भारतीयों को लूटा, उन्हें धोखा दिया जिसका साम्राज्यवाद का काला इतिहास है वह दूसरों को सीख दे। पहले अपने स्कूल के करिकुलम में इन बातों को पढ़ाएं। भारत का सिर ऊंचा है और हमेशा ऊंचा रहेगा।

एक यूजर ने लिखा कि भारत वही देश है जहां से चुराए दुनिया भर की सबसे महंगे हीरे को दिखाने में तुम्हारी महारानी गर्व महसूस करती है। वहीं, देवी प्रसाद नाम के एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा हमें ब्रिटेन से एक पैसे की मदद नहीं मिलती है। हम एक बड़ी अर्थव्यवस्था है। याद है क्या? हमें अपना सिर ऊंचा रखने के लिए आप की अनुमति की जरूरत नहीं है। हमने ऐसा करने का अधिकार खुद पाया है। हमारी प्राचीन संस्कृति की लूट और शोषण के लिए क्या क्षतिपूर्ति के तौर पर ब्रिटेन 45 ट्रिलियन पौंड लौटाएगा। सुप्रीम कोर्ट के वकील शशांक शेखर झा ने लिखा- कोहिनूर के साथ सालों तक भारत से जो दौलत ब्रिटेन लूट के ले गया है, उसे कब लौट आ रहा है।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda