जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जा सकती है पंजीकरण की तारीख: जेएनयू वीसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2020

नयी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम. जगदीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि छात्रावास शुल्क से संबंधित एचआरडी मंत्रालय की तरफ से लिए गए पूर्व के सभी फैसलों को पूरी तरह से लागू किया गया है। मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय और विश्वविद्यालय प्रशासन की पांच सदस्यीय टीम के बीच बैठक के बाद उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन जरूरत पड़ने पर एक बार फिर सेमेस्टर पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा सकता है। 

इस टीम में कुमार भी शामिल थे। उन्होंने कहा, “छात्रावास शुल्क से संबंधित एचआरडी मंत्रालय में पूर्व में लिए गए सभी फैसलों को पूरी तरह से लागू किया गया है।” यह आपात बैठक परिसर में जारी स्थिति पर चर्चा करने और छात्रों एवं प्रशासन के बीच मौजूदा गतिरोध को सुलझाने के लिए बुलाई गई थी। जेएनयू के रजिस्ट्रार और तीन रेक्टर भी इस टीम का हिस्सा थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर