Char Dhaam Yatra: हरिद्वार और ऋषिकेश में खुल गये पंजीकरण काउंटर, जल्दी करें आवेदन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2021

ऋषिकेश। उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर लगी सीमा हटाए जाने के एक दिन बाद बुधवार से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार एवं ऋषिकेश में कोविड-19 संबंधी जांच एवं पंजीकरण काउंटर खोल दिए गए। गढवाल मंडल के आयुक्त और चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने यहां यात्रा संगठन कार्यालय में को बताया कि श्रद्धालु और पर्यटक दून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण कराने और कोविड टीकाकरण का प्रमाण पत्र अथवा कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि करने वाली 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट के साथ उत्तराखंड में कहीं भी जाने को स्वतंत्र हैं।

इसे भी पढ़ें: नाटो ने आठ अघोषित रूसी खुफिया अधिकारियों को निष्कासित किया

उन्होंने बताया कि यमुनोत्री जाने वाले श्रद्धालु हनुमान चट्टी में रुकते हैं। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए चारों धामों में उपजिलाधिकारी तैनात कर दिए गए हैं जो मानक संचालन प्रक्रिया लागू करेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता