Women Health: पीरियड्स को रेगुलर करने के साथ मिलेगी दमदार इम्यूनिटी, बस आजमाएं ये 3 आसान घरेलू नुस्खे

By अनन्या मिश्रा | Nov 18, 2025

हर महीने समय पर पीरियड्स आना महिलाओं की हेल्दी फर्टिलिटी का संकेत होता है। यह इस ओर इशारा करता है कि महिला आसानी से कंसीव कर सकेंगी। हालांकि इसमें कई और भी बातें मायने रखती हैं। अनियमित लाइफस्टाइल, तनाव, गलत खानपान और हार्मोनल इंबैलेंस समेत कई वजहों से पीरियड्स डिले हो जाते हैं। पीरियड्स का समय पर न आना या हर महीने हफ्ते या 10 दिन पीरियड्स का डिले होना सही नहीं माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: पेट साफ करने की जंग अब खत्म, कब्ज तोड़ देगा ये रामबाण उपाय, जानें क्या है खास

हल्दी वाला दूध

पीरियड्स को नियमित करने में हल्दी वाला दूध भी मदद करता है। इसको पीने से पीरियड्स जल्दी और रेगुलर होते हैं। बता दें कि हल्दी में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और हार्मोनल बैलेंसिंग गुण पाए जाते हैं।

हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन यूट्रस को उत्तेजित करने के साथ ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। इससे पीरियड्स जल्दी शुरू होने में मदद मिलती है।

हल्दी वाले दूध का सेवन करने से खून साफ होता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही इसको पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द कम होता है।

एक गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर इसके सेवन करें, इससे आपको आराम मिलेगा।

अदरक और गुड़ की चाय

अदरक और गुड़ की चाय पीने से पीरियड्स नियमित होते हैं और इन दोनों की तासीर गर्म होती है। इस चाय को पीने से पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं।

अगर आपके पीरियड्स डिले हो रहे हैं, तो आपको अदरक और गुड़ की चाय का सेवन करना चाहिए।

अदरक में जिंजरॉल होता है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह चाय यूट्रस की मसल्स को कॉन्ट्रैक्ट करने में सहायता करती है और शरीर को गर्माहट देती है। इस चाय को पीने से पीरियड जल्दी आते हैं।

अगर किसी को पीरियड्स के दिनों तेज दर्द होता है, तो उसको भी इस चाय का सेवन करना चाहिए। इससे ऐंठन और दर्द में राहत मिलती है।

दालचीनी का पानी

पीरियड्स देर से आने का एक कारण पीसीओएस में होने वाला हार्मोनल असंतुलन भी हो सकता है।

दालचीनी का पानी इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने के साथ बॉडी में हार्मोन्स को बैलेंस करता है। यह पीरियड्स को जल्दी लाने में सहायक होता है।

सोते समय दालचीनी का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। वहीं पीरियड्स भी जल्दी आते हैं। वहीं इससे शरीर को गर्माहट मिलती है और हार्मोनल इंबैलेंस दूर होता है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा