इफ्तार में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, कहा ‘ऐसे कार्यक्रम से समाज में ‘एकता और सद्भाव’ मजबूत होता है’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2025

राष्ट्रीय राजधानी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ‘इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर’ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा रविवार को आयोजित की गयी इफ्तार में भाग लिया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज में ‘एकजुटता व सद्भाव और अधिक मजबूत होता है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू सहित भाजपा के कई नेता इफ्तार में शामिल हुए। रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा (दिल्ली प्रदेश) द्वारा आयोजित ‘दावत-ए-इफ्तार’ कार्यक्रम में सभी भाई-बहनों के साथ मिलकर सौहार्द और एकता का संदेश साझा करने का अवसर मिला। हमारी संस्कृति आपसी सम्मान, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है और ऐसे कार्यक्रम समाज में एकजुटता व समरसता को और अधिक सशक्त करते हैं।’’

दिल्ली में पिछले महीने भाजपा की सरकार बनने के बाद पार्टी के नेता दूसरी बार इफ्तार में शामिल हुए थे। इससे पहले मुख्यमंत्री गुप्ता, रिजिजू और पार्टी के अन्य नेता दिल्ली हज समिति द्वारा शनिवार को आयोजित इफ्तार में शामिल हुए थे।

प्रमुख खबरें

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी नहीं दी, गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने कहा- हम तो उन्हें जानते तक नहीं

ED ने महाराष्ट्र में ISIS से जुड़े मॉड्यूल के 40 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी, 9.7 करोड़ रुपये जब्त

Delhi AQI: गंभीर स्थिति में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, CAQM ने लगाया GRAP 4

Goa Nightclub Fire Tragedy : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोवा के दो नाइट क्लब सील