लंबे समय बाद रेखा का वेस्टर्न लुक आया नजर, मनीष मल्होत्रा के घर हुईं स्पॉट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2018

बॉलीवुड की खूबसूरत अदकारा रेखा ज्यादातर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके इंडियन लुक का पूरा बॉलीवुड मुरीद है। बड़ी बड़ी एक्ट्रेस उन्हें कॉपी करती है। रेखा का अपना ही लुक है चाहै वो देसी हो या विदेशी सब में रेखा बेमिसाल हैं। हाल ही में रेखा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर डिनर के पर गई थी और घर से बाहर निकलते हुए उनकी कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई।  इस दौरान रेखा काफी अलग अंदाज में दिखाई दीं। रेखा अपने ट्रेडिशनल लुक के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। लेकिन इस बार रेखा वेस्टर्न लुक में काफी स्मार्ट लग रही थीं। 

उन्होंने ब्लू कलर की जींस और ब्लैक कलर का टॉप पहना हुआ था इसके साथ ही इस लुक को सपोर्ट करने लिए उन्होंने व्हाइट कलर का बैग भी कैरी किया था। काफी दिनों बाद रेखा का से खास अंदाज देखने को मिला है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में गुरुवार से शुरू होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी (आईफा) पुरस्कारों में सदाबहार अभिनेत्री रेखा स्टेज पर 20 साल बाद परफॉर्म करती नजर आएंगीं। 

 

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress