Rekha Birthday: रेखा ने सावन भादो से की थी अपने करियर की शुरुआत, आज मना रही 70वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Oct 10, 2024

आज यानी की 10 अक्तूबर को बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। क्या दर्शक, क्या नेता और क्या अभिनेता हर कोई रेखा की खूबसूरती और अभिनय का दीवाना है। बता दें कि रेखा का डांस, अभिनय और अदाएं हर किसी को पसंद हैं। यहीं कारण है कि आज भी रेखा लोगों की पसंदीदा अभिनेत्री हैं। रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। तो आइए जानते हैं उनके 70वें जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री रेखा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

बता दें कि मद्रास में 10 अक्तूबर 1954 को रेखा का जन्म हुआ था। वह एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जोकि मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। बताया जाता है कि अभिनेत्री ने 180 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उनका अभिनय दर्शकों का खूब भाता है, वहीं उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।

करियर

रेखा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म इंति गुट्टू और रंगुला रत्नम से की थी। इस फिल्म में उन्होंने बाल कलाकार का रोल निभाया था। वहीं कन्नड़ फिल्म ऑपरेशन जैकपॉट नल्ली सीआईडी 999 में रेखा मुख्य भूमिका में थीं। वहीं बॉलीवुड में रेखा ने फिल्म 'सावन भादों' से कदम रखा था।

फिल्में

घर और मुकद्दर का सिकंदर जैसी शानदार फिल्मों से अभिनेत्री ने अपने करियर के सबसे सफल दौर की शुरूआत की। रेखा को कॉमेडी फिल्म खूबसूरत के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। जिसके बाद अभिनेत्री ने एक ही भूल, जीवन धारा, बसेरा और अगर तुम न होते में कई बेहतरीन भूमिकाएं निभाईं। इसके अलावा उन्होंने कई महिला केंद्रित फिल्मों में भी अभिनय का जादू बिखेरा। अभिनेत्री की फिल्म 'खून भरी मांग' आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं।

बता दें कि एक्टिंग के अलावा रेखा ने साल 2012 से 2018 तक राज्यसभा के संसद सदस्य के तौर पर भी काम किया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में तमाम सुपरहिट फिल्में दी हैं। खूबसूरती के मामले में अभिनेत्री आज की कई युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। भले ही रेखा कुछ सालों से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। 'मुकद्दर का सिकंदर', 'राम बलराम', 'खून पसीना' जैसी फिल्मों में अमिताभ बच्चन और रेखा की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं इंडस्ट्री में एक समय पर रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की चर्चा भी आम थी।

प्रमुख खबरें

Rahul Dravid को Team India से उम्मीद, बोले- WTC Final की राह कठिन, काबिलियत पर भरोसा!

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी

Max Financial और Axis Group को बड़ी राहत, SEBI ने 3911 करोड़ के Shareholder Loss मामले में दी क्लीन चिट