रोहित शर्मा के साथ कैसे हैं रिश्ते? विराट कोहली बोले- 2 साल से स्पष्ट कर रहा हूं, अब मैं थक गया

By अंकित सिंह | Dec 15, 2021

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच इन दिनों अनबन की खबरें लगातार आ रही है। माना जा रहा है कि वनडे की कप्तानी से विराट कोहली को हटाने और रोहित शर्मा को सौंपे जाने को लेकर यह दरार और बढ़ गई है। लगातार इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच टकराव की शुरुआत 2019 के वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी। इसके बाद से विराट कोहली और रोहित शर्मा से लगातार एक दूसरे के साथ रिश्तो को लेकर सवाल किए जाते है। आज एक बार फिर से विराट कोहली से रोहित शर्मा के साथ रिश्ते को लेकर सवाल किए गए। विराट कोहली ने साफ तौर पर कहा कि मेरे और रोहित के बीच में कोई समस्या नहीं है। मैं 2 साल से स्पष्ट कर रहा हूं। अब मैं थक गया हूं। रोहित और कोहली के बीच की टकराव की खबरों को उस समय और बल मिल गया जब 1 दिन पहले रोहित शर्मा के टेस्ट सीरीज से अलग होने की खबर आती है, वही अगले दिन विराट कोहली के वनडे सीरीज से हटने की भी खबर शुरू हो जाती है। खेल मंत्री और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर से जब टेस्ट कप्तान विराट कोहली और सीमित ओवर के कप्तान रोहित शर्मा के बीच समीकरण को लेकर चल रही अटकलों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुद को इस मामले से दूर रखने की कोशिश करते हुए कहा, ‘‘कोई भी खेल से बड़ा नहीं है’’। ठाकुर मई 2015 से फरवरी 2017 तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रह चुके हैं जिसके बाद उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा था। 

प्रमुख खबरें

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी

Mahadev App से सट्टेबाजी में 94400 करोड़ रुपये की कमाई, ED ने कोर्ट को बताया

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया