आईआईएमसी के विद्यार्थियों द्वारा प्रकाशित लैब जर्नल 'दौर-ए-जदीद' का विमोचन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2021

नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान के उर्दू पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रकाशित लैब जर्नल 'दौर-ए-जदीद' का विमोचन मंगलवार को संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने किया। इस दौरान उर्दू पत्रकारिता विभाग के पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: अपना रेडियो के विशेष कार्यक्रम का पोस्टर लोकार्पित, वरिष्ठ नागरिकों के लिए होगा सीरीज का प्रसारण

उर्दू पत्रकारिता विभाग के पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार ने बताया कि इस लैब जर्नल के माध्यम से विद्यार्थी रिपोर्टिंग, एडिटिंग और लेआउट की प्रक्रिया को समझने का प्रयास करते हैं। आईआईएमसी का उद्देश्य किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण देना भी है। संस्थान के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों द्वारा इस तरह के लैब जर्नल्स का निरंतर प्रकाशन किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: 'संविधान दिवस' पर IIMC में 'शुक्रवार संवाद' कार्यक्रम का आयोजन

विमोचन समारोह में उर्दू पत्रकारिता विभाग के ऐकेडमिक एसोसिएट डॉ. अफसर अली, लैब जर्नल की संपादकीय टीम के सदस्य सरवर अली, आमना फारुक़, मोहम्मद समीर एवं मुनीर-उल-इस्लाम भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक