रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने IPO की योजना छोड़ी; कंपनी ने वापस लिए दस्तावेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2019

नयी दिल्ली। अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलांयस जनरल इंश्योरेंस ने बाजार में शेयरों की आरंभिक बिक्री की पेशकश के जरिए प्रथम सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का प्रस्ताव वापस लेने का फैसला किया है। कंपनी ने इस आईपीओ के तहत 200 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने और रिलायंस कैपिटल के 7,94,89,821 शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव किया गया था।

इस निर्गम के प्रधान प्रबंधक मोतीलाल ओसवाल इन्वेंसटमेंट एडवाइजर्स की ओर से शेयर बाजार नियामक सेबी को प्रस्तावित आईपीओ के लिए आठ फरवरी को दस्तावेजों का मसौदा दिया गया था। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के मुताबिक निर्गम के प्रधान प्रबंधक ने इस आईपीओ के प्रस्तावों का मसौदा वापस ले लिया है। 

इसे भी पढ़ें: डिजिटल सेवा प्लेटफॉर्मों के लिए अलग अनुषंगी बनाएगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

योजना में इस बदलाव का कारण नहीं बताया गया है। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने सेबी के पास आईपीओ के दस्तावेज अक्टूबर 2017 में जमा कराए थे, जिस पर उसे नवंबर 2017 में नियामक की मंजूरी मिल गई थी। हालांकि, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और आईपीओ को लेकर निवेशकों की कम उत्सुकता को देखते हुए कंपनी को आईपीओ पेश करने की योजना से पीछे हटना पड़ा था। 

प्रमुख खबरें

अब पुतिन के तारनहार बनें पूर्व CJI चंद्रचूड़, सुलझाएंगे यूक्रेन संग विवाद, रूस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

क्यों तुर्किए से खाने वाले डब्बे में छिप कर भागना पड़ा, ट्रंप ने खुद कर दिया दुनिया का सबसे विस्फोटक खुलासा

लीबिया तक घुस गई ईरान की आग, तेल में कैसे हुए धामके पर धमाके?

Delhi H1N1 Surge: राजधानी में स्वाइन फ्लू के 1,349 मामले, Delhi Hospitals ने कसी कमर