रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक से अधिक गिरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2020

मुंबई। वैश्विक बाजारों से कमजोरी के संकेत मिलने और सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक तथा एचडीएफसी के शेयरों में गिरावट से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में 300 अंक से अधिक की गिरावट आ गई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 303.74 अंक यानी 0.81 अंक गिरकर 37,303.15 अंक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 77.15 अंक यानी 0.70 प्रतिशत गिरकर 10,996.30 अंक पर आ गये। सेंसेक्स के गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में कोटक बैंक में सबसे अधिक तीन प्रतिशत का नुकसान दर्ज किया गया।इसके साथ ही इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के शेयरों में भी गिरावट रही। 

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान