By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2024
दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में व्यापक गिरावट के बीच करीब चार प्रतिशत तक टूट गया। इस गिरावट से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के बाजार मूल्यांकन में 77,606.98 करोड़ रुपये की कमी आ गई।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह शेयर 3.94 प्रतिशत फिसलकर 2,813.95 रुपये के भाव पर आ गया। कारोबार के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 77,606.98 करोड़ रुपये घटकर 19,04,762.79 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी के शेयरों में लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख रहा। इस दौरान इसके मूल्य में कुल 7.76 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। बीएसई सेंसेक्स 1,769.19 अंक का गोता लगाते हुए 82,497.10 और एनएसई निफ्टी 546.80 अंक लुढ़ककर 25,250.10 पर आ गया।