रिलायंस जियो ने पेश किया सबसे सस्ता प्लान, Offer जानने के लिए क्लिक करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2019

नयी दिल्ली। रिलायंस जियो ने शुक्रवार को अपने जियोफोन वाले ग्राहकों के लिए भी अब ऑल-इन-वन प्लान की घोषणा की हैजिस में डेटा के साथ रिलायंस जियो ने आईयूसी कॉलिंग को भी बंडल किया है। इससे पहले कंपनी ने आईयूसी पर घमासान के बीच अपने स्मार्टफोन वाले ग्राहकों के लिए भी इसी प्रकार के ऑल-इन-वन प्लान कुछ दिन पहले ही शुरू किए थे। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा,  कि हमने जियोफोन की बुकिंग अक्टूबर 2017 में शुरू की थी। दो साल में इसके ग्राहकों की संख्या सात करोड़ के ऊपर हो गयी है। नया प्लान उनकी सुविधा के लिए पेश किया गया है। पर हमारे पुराने प्लान भी जारी रहेंगे।’

कंपनी ने कहा है कि जियोफोन के नए प्लान उपभोक्ताओं को सरलता से समझ आने वाले प्लान हैं। अनलिमिटिड वॉयस और डेटा के लिए रिलायंस जियो ने एक 75 रुपये वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान में 500 मिनट आईयूसी कॉलिंग के साथ 3 जीबी डेटा मिलेगा। जियो से जियो की कॉलिंग पहले की तरह ही नि:शुल्क रहेगी।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजारों में रही आज मामूली गिरावट, इन्फोसिस का शेयर दो प्रतिशत टूटा

इसके अलावा जियोफोन ग्राहकों के लिए खासतौर पर बने तीन और ऑल-इन-वन प्लान भी पेश किए गए हैं। जिनकी कीमत 125 रुपये, 155 रुपये और 185 रुपये है। सभी प्लांस में जियो से जियो कॉलिंग तो फ्री रहेगी ही, साथ ही 500 मिनट आईयूसी कॉलिंग भी मिलेगी। सभी प्लान की अवधि 28 दिन की है। कंपनी ने कहा कि ग्राहक मात्र 30 रुपये अतिरिक्त देकर अपने डेटा को दोगुना कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Saint Vincent and the Grenadines में हिंसक गोलीबारी, चार लोगों की मौत और चार अन्य घायल

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास

Asian Games में त्रिसा-गायत्री और ध्रुव-तनीषा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी