रिलायंस जियो का आईपीओ 2025 में आएगा, भारत का अबतक सबसे बड़ा IPO बन सकता है: रिपोर्ट्स

By रितिका कमठान | Nov 04, 2024

अरबपति मुकेश अंबानी 2025 में अपने दूरसंचार व्यवसाय जियो के लिए आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) की योजना बना रहे है। ये भारतीय उद्योग जगत के लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर है। ये जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से सामने आई है। इसके काफी बाद में रिलायंस रिटेल के लिए भी आईपीओ लाया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि ये भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। ये आईपीओ इस वर्ष यानी 2024 के हुंडई इंडिया के रिकॉर्ड 3.3 बिलियन डॉलर के आईपीओ को पीछे छोड़ देगा।

रिपोर्ट के अनुसार, विश्लेषकों द्वारा 100 अरब डॉलर से अधिक मूल्य की कंपनी आईपीओ इसलिए ला रही है क्योंकि उसका मानना ​​है कि 479 मिलियन ग्राहकों के साथ भारत की शीर्ष दूरसंचार कंपनी बनकर उसने स्थिर कारोबार और राजस्व प्रवाह हासिल कर लिया है। हालांकि इसके मूल्यांकन पर अभी तक कोई आंतरिक निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन निवेश बैंक जेफरीज ने इस वर्ष जुलाई में इसका मूल्यांकन 112 बिलियन डॉलर होने का अनुमान लगाया था।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब रिलायंस जियो भारत में लॉन्च होने पर एलन मस्क की स्टारलिंक इंटरनेट सेवा से मुकाबला करेगी। इससे पहले अंबानी ने अपने डिजिटल, दूरसंचार और खुदरा कारोबार के लिए केकेआर, जनरल अटलांटिक और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी जैसे निवेशकों से सामूहिक रूप से 25 अरब डॉलर जुटाए थे।

प्रमुख खबरें

US-Iran Tension के बीच भारतीय बाजार में संभलकर कारोबार, Crude Oil सस्ता होने से Nifty में मामूली बढ़त।

China के दुश्मन के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग, क्या करने वाला है भारत?

Honda का प्रीमियम दांव! नई ZR-V Hybrid SUV देगी Skoda Kodiaq और Tiguan को सीधी टक्कर

IMF की शर्तों के आगे झुका Pakistan, अब प्रांतों से वसूलेगा 400 अरब का नया टैक्स