रिलांयस जियो ने समुद्री केबल प्रणाली शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2016

रिलायंस जियो (आरजियो) ने हाइस्पीड इंटरनेट क्षमता वाली समुद्री केबल प्रणाली शुरू करने की घोषणा आज की। इस बे आफ बंगाल गेटवे (बीबीजी) समुद्री केबल प्रणाली की क्षमता 100 जीबी प्रति सेकंड है। इस प्रणाली के जरिए मुंबई व चेन्नई का दक्षिण पूर्व एशियाई देशों तथा पश्चिम एशिया को हाई बैंडविड्थ लिंक हो जाएगा। कंपनी के बयान में कहा गया है कि 8100 किलोमीटर लंबी इस केबल प्रणाली मलेशिया व सिंगापुर को ओमान तथा यूएई से जोड़ा गया है।


इसकी शाखाएं भारत व श्रीलंका में हैं जिससे दक्षिण पूर्व एशिया व पश्चिम एशिया तथा उसके बाद यूरोप, अफ्रीका तथा सुदूर पूर्व एशिया को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अनुसार ब्रिटेन के वोडाफोन ग्रुप, मलेशिया की टैलेकोम मलेशिया, ओमान की ओमानटेल, यूएई की एतिसलात, रिलायंस जियो इन्फोकाम तथा डायलॉग एक्सियाता (श्रीलंका) ने एक समूह में बीबीजी समुद्री केबल प्रणाली का निर्माण किया है। इस केबल की इकाइ भारत में मुंबई व चेन्नई को होगी। इस अल्ट्रा हाई स्पीड संचार प्रणाली की की दो शाखाएं पूर्वी तट पर चेन्नई तथा पश्चिम तट में मुंबई को पर पहुंचेंगी।

प्रमुख खबरें

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई

Chitrangda Singh ने Dhurandhar के हिंसक दृश्यों को ठहराया सही! कहा - कभी-कभी हम हो जाते हैं ज़्यादा जजमेंटल