Reliance Jio के नए एयरफाइबर कनेक्शन पर मिलेगा भारी डिस्काउंट, इस दिन तक उठा सकते हैं लाभ

By रितिका कमठान | Jul 27, 2024

अगस्त का महीना शुरु होने वाला है। अगस्त शुरू होने से पहले ही कंपनियों ने स्वतंत्रता दिवस से संबंधित ऑफर्स की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में रिलायंस जियो अपने फ्रीडम ऑफर को लॉन्च किया है। रिलायंस के फ्रीडम ऑफर के तहत अब नए एयरफाइबर कनेक्शन पर 30 प्रतिशत की छूट दे रहा है। इसके तहत नए यूजर्स के लिए 1,000 रुपये का इंस्टॉलेशन चार्ज माफ कर दिया गया है। कंपनी ने यह ऑफर 26 जुलाई से 15 अगस्त तक के लिए लॉन्च किया है। अब नए ग्राहकों को फ्रीडम ऑफर के तहत नए कनेक्शन के लिए 2,121 रुपये देने होंगे। 

 

फ्रीडम ऑफर का लाभ ऐसे उठाएं

नया जियो एयरफाइबर कनेक्शन प्राप्त करने के लिए, रिलायंस जियो की वेबसाइट पर जाएं और अपनी रुचि दर्ज करें या 60008-60008 पर मिस्ड कॉल दें। बता दें कि फ्रीडम ऑफर का लाभ लेने के लिए हर व्यक्ति एलिजिबल नहीं है। इस कड़ी में 15 अगस्त तक सक्रिय सभी नई बुकिंग और मौजूदा बुकिंग एलिजिबल हैं। यह ऑफर सभी योजना अवधि (3 महीने, 6 महीने और 12 महीने) पर लागू है। एयरफाइबर 5जी और प्लस दोनों नए उपयोगकर्ता शामिल हैं।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब हाल ही में रिलायंस जियो ने अपने सभी प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके बाद, सबसे महंगी वार्षिक योजनाओं की कीमत में 600 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई और जियो ने उन सभी योजनाओं से असीमित 5G पेशकश को हटा दिया जो प्रतिदिन 2GB से कम की पेशकश करती थीं।

प्रमुख खबरें

Delhi में प्रदूषण से राहत नहीं, 22 स्टेशनों पर AQI 400 पार और औसत 366 दर्ज

Bhopal में 2500 टन कचरा उठना शुरू, CM Mohan Yadav से बैठक के बाद राहत मिली

Hockey India के चुनाव और ओडिशा इकाई के नोटिस पर High Court ने लगाई रोक

White House में फेरबदल, Donald Trump ने Stephen Miller को चीफ ऑफ स्टाफ बनाया