रिलायंस, नायरा को स्थानीय आपूर्ति पर भी ‘चुकाना’ पड़ रहा है अप्रत्याशित लाभ कर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2022

नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी पेट्रोलियम रिफाइनरी कंपनियों को देश में ईंधन की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनियों को आपूर्ति पर भी अप्रत्याशित लाभ कर देना पड़ रहा है। हाल में पेट्रोलियम रिफाइनरी कंपनियों पर अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया था। सूत्रों का कहना है कि इन कंपनियों को न केवल निर्यात पर, बल्कि घरेलू आपूर्ति पर भी अप्रत्याशित लाभ कर देना पड़ रहा है। सरकार ने एक जुलाई को भारत से निर्यात किए जाने वाले डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर का अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया था। इसके अलावा पेट्रोल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर छह रुपये प्रति लीटर का कर लगाया गया था। साथ ही सरकार ने निर्यात पर अंकुश भी लगाया था। इन कंपनियों को पेट्रोल के कुल निर्यात पर 50 प्रतिशत और डीजल पर 30 प्रतिशत घरेलू आपूर्ति करनी थी। एक पखवाड़े के बाद हुई समीक्षा में सरकार ने पेट्रोल और जेट ईंधन पर निर्यात कर समाप्त कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: देश की हर पंचायत में PACS समितियों के गठन की जरूरत, अमित शाह ने दिया बयान

इससे आशय पेट्रोल और डीजल के आयात के 80 प्रतिशत औसत मूल्य और इन ईंधनों के निर्यात के 20 प्रतिशत के औसत मूल्य से है। इसके अलावा इस गणना में 2.5 प्रतिशत के सीमा शुल्क को भी शामिल किया जाता है। एक जुलाई के बाद ओएमसी ने इस गणना से निर्यात कर को घटाना शुरू कर दिया है। इससे रिफाइनरी कंपनियों को कम मूल्य मिल रहा है। यह सिद्धान्त रिलायंस इंडस्ट्रीज, नायरा एनर्जी, मेंगलूर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स, चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी की एकल रिफाइनरियों से सभी आपूर्ति के लिए अपनाया जा रहा है। इस बारे में वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि सरकार ने घरेलू आपूर्ति पर कोई कर नहीं लगाया है। अधिकारी ने कहा कि ओएमसी यह अपने आप कर रही हैं और यह सही भी है। क्योंकि कीमत हमेशा वैकल्पिक बाजार या स्रोत पर आधारित होती है। अधिकारी ने बताया, ‘‘इन रिफाइनरी कंपनियों के लिए वैकल्पिक बाजार निर्यात है, जिसमें उन्हें सरकार को कर देना होता है। ऐसे में उनके द्वारा अन्य स्थानों पर की जाने वाली आपूर्ति पर यह कटौती सही है।’’ उल्लेखनीय है कि रिलायंस दो रिफाइनरियों का परिचालन करती है। इनमें से एक रिफाइनरी सिर्फ निर्यात के लिए है, जबकि दूसरी घरेलू बाजार के लिए। देश में कुल 83,685 पेट्रोल पंपों में से 1,470 रिलायंस के हैं। वहीं नायरा एनर्जी के पास 6,635 पेट्रोल पंप हैं।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती