RIL की एक और बड़ी डील, दवा बेचने वाली कंपनी नेटमेड्स को 620 करोड़ में खरीदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2020

नयी दिल्ली। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने डिजिटल फर्मा मार्किट प्लेस नेटमेड्स में 620 करोड़ रुपये में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटड ने मंगलवार देर शाम जारी वक्तव्य में यह जानकारी दी। कंपनी के बयान में कहा गया है कि इस निवेश के जरिये उसने विटालिक की करीब 60 प्रतिशत और इसकी अनुषंगी कंपनियों - ट्रेसरा हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड, नेटमेड्स मार्केट प्लेस लिमिटेड और डाढा फार्मा डिस्ट्रीब्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में शत प्रतिशत प्रत्यक्ष इक्विटी शेयर पूंजी की गई है। विटालिक हेल्थ और उसकी सभी अनुषंगियों को नेटमेड्स के नाम से जाना जाता है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) के निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, ‘‘यह निवेश भारत में सभी तक डिजिटल पहुंच सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता से मेल खाता है।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects