Reliance की Viacom18 ने जियोहॉटस्टार डॉट कॉम वेबसाइट डोमेन पर जमाया कब्जा

By रितिका कमठान | Dec 04, 2024

रिलायंस इंडस्ट्रीज के वायाकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए खुशखबरी है। लंबे समय के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जियोहॉटस्टार डॉट कॉम डोमेन पर कब्जा मजाया है। लंबे समय तक जियोहॉटस्टार डॉट कॉम डोमेन को पाया है। जियोहॉटस्टार डॉट कॉम डोमेन को लेकर चला विवाद कई महीनों लंबे समय तक चला था। ये कमर्शियल विवाद था, जिसके बाद ये मामला महीनों बाद सुलझा है।

बता दें कि जियोहॉटस्टार डॉटकॉम डोमेन को सबसे पहले दिल्ली के इंजीनियर ने रजिस्टर किया था। इसके बाद इस डोमेन का मालिकाना हक दुबई में रहने वाले दो बच्चों को मिला था। जैनम और जीविका नाम के भाई बहन दुबई में अपना यूट्यूब चैनल चला रहे है। दोनों सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के तौर पर काफी फेमस भी है। दिल्ली के इंजीनियर ने दुबई के भाई बहनों को ये डोमेन देने से पहले रिलायंस कंपनी से भी ये आग्रह किया था कि वो उससे डोमेन नेम खरीद ले। इसके बदले इंजीनियर ने रिलायंस से उसकी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के खर्च को वहन करने की मांग की थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस मांग को खारिज कर दिया था। इसके बाद दुबई के भाई-बहन ने जियोहॉटस्टार डॉटकॉम डोमेन का अधिकार अपने पास ले लिया था।

 

भाई-बहन ने लिया था डोमेन का हक

जानकारी के मुताबिक दुबई के जैनम और जीविका ने इस डोमेन का मालिकाना हक रिलायंस इंडस्ट्रीज को सौंप दिया था। हालांकि उन्होंने इस डोमेन को देने से पहले कोई शर्त नहीं रखी थी। दोनों ने ही बिना कोई रकम के ये डोमेन रिलायंस के हवाले कर दिया था। 

प्रमुख खबरें

श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी

रॉबर्ट वाद्रा भूमि सौदा मामला: ईडी ने कोर्ट को सौंपी सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट

मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: टोल प्लाजा पर पीड़ित परिवार से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद

कर्नाटक: मंगलुरु में बिना वैध दस्तावेजों के काम कर रहे बांग्लादेश के आठ नागरिक पुलिस हिरासत में