Cogress को लिए राहत, कुमारी शैलजा Haryana में करेंगी प्रचार, बोलीं- मेरी रगों में कांग्रेस का खून

By अंकित सिंह | Sep 23, 2024

हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर दरार की खबरों के बीच के पार्टी को बड़ी राहत मिली है। जानकारी के मुताबिक पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला और सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। इन्हीं दोनों नेताओं की नाराजगी की खबरे लगातार चल रही थी। कुमारी शैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के बीच अनबन की अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसी अफवाहें थीं कि टिकट वितरण पर वरिष्ठ नेतृत्व के साथ मतभेदों के कारण शैलजा पार्टी छोड़ सकती हैं या अभियान से खुद को दूर कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: थानेसर से कांग्रेस प्रत्याशी Ashok Arora ने सैनी पर बोला हमला, कहा - लाडवा की जनता उन्हें वापस नारायणगढ़ भेज देगी

वहीं, कुमारी शैलजा के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा प्रतिक्रिया देने के एक दिन बाद अब उन्होंने जवाब दिया है कि भाजपा को उन्हें सलाह देने से बचना चाहिए। खट्टर ने कांग्रेस नेता को बीजेपी में शामिल होने का न्योता दिया था और कहा था कि कोई भी स्वाभिमानी व्यक्ति कांग्रेस पार्टी से मिले व्यवहार के बाद अपने अगले कदम पर विचार करेगा। आजतक हरियाणा 2024 कार्यक्रम में विशेष रूप से बोलते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस मेरी रगों में दौड़ती है, जैसे मेरे पिता तिरंगे में लिपटकर मरे थे। मैं भी एक दिन उसी तिरंगे में लिपटकर जाऊंगी।

प्रमुख खबरें

बजट सत्र स्थगित, 16 April को Parliament का Special Session! Kiren Rijiju बोले- एक बहुत महत्वपूर्ण Bill ला रहे हैं

कला के नाम पर गंदगी बर्दाश्त नहीं...वॉल्यूम 1 गाने को लेकर हनी सिंह, बादशाह को दिल्‍ली HC की फटकार

बंकर में भूखे पेट, नेट-फोन सबकुछ बंद! इजरायलियों को यूं तड़पा रहा ईरान

Kamal Nath का पार्टी लाइन से हटकर बयान, बोले- LPG की कोई कमी नहीं, सिर्फ माहौल बना रहे