लता मंगेशकर के फैंस को राहत, सेहत में हो रहा है सुधार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2019

मुंबई। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उनके परिवार के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। लता (90) को सोमवार सुबह सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। उनकी जन संपर्क (पीआर) टीम ने बताया कि लता दीदी का स्वास्थ्य आज बेहतर है।

लता ने बतौर गायिका अपने सात दशक के करियर में विभिन्न भाषाओं में 30,000 से अधिक गीत गाये हैं। उन्हें 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Sanjay Raut गटर-छाप व्यक्ति! Nilesh Rane का दल-बदल के आरोपों पर तीखा पलटवार

Bank Closed: जून में कई दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें RBI की नई Holiday लिस्ट

Gen Z में तेजी से पॉपुलर हो रहा डेटिंग का नया ट्रेंड Wild Flowering, इसमें Commitment का नहीं है कोई प्रेशर

नया Laptop लेने के बाद सबसे पहले क्या करें? जानिए एक्सपर्ट्स की जरूरी सलाह