भारत की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर, सर्वाइकल कैंसर की स्वदेशी वैक्सीन को मिली मंजूरी

By एकता | Jun 16, 2022

देशभर की लाखों महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आयी है। डीसीजीआई की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए तैयार की गई स्वदेशी वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। डीसीजीआई की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब यह वैक्सीन जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी। इस वैक्सीन को क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस (qHPV) वैक्सीन नाम दिया गया है और इसका निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने किया है।

इसे भी पढ़ें: भारत में फिर से बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले, सामने आए इन नए लक्षणों को न करें नजरअंदाज

भारत में हर साल करीब 122,844 महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की पुष्टि होती है और लगभग 67,477 महिलाएं इस बीमारी से मर जाती हैं। भारत में 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र की 432.2 मिलियन महिलाएं हैं, जिन्हें यह कैंसर होने का खतरा है। 15-44 वर्ष की आयु की महिलाओं में होने वाला यह दूसरा सबसे आम कैंसर है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर