कोरोना के कम होते मामलों के बाद मिल सकती है पाबंदियों से राहत,सरकार ने दिए संकेत

By सुयश भट्ट | Feb 03, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश  में कोरोना के कम होते मामलों के बीच सरकार ने 1 फरवरी से कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल खोल दिए हैं। इसी के ही साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को भी खोल दिया गया है। गुरुवार से प्रोटोकॉल के तहत प्रदेशभर में आंगनबाड़ी केंद्र खुल जाएंगे। जिसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश सरकार ने संकेत दिए हैं कि यदि कोरोना को लेकर यही स्थिति बनी रही, तो पाबंदियां जल्द ही कम की जा सकती हैं। इसमें शादी समारोह में 250 लोगों के शामिल होने की शर्त भी खत्म की जा सकती है। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट में लगातार कमी आ रही है।

इसे भी पढ़ें:देश में कोविड-19 के 1,72,433 नए मामले, 1008 और लोगों की मौत 

वहीं क्राइसिस कमेटी ने कहा कि पाबंदियां दो प्रमुख बातों को ध्यान में रखकर कम की जाती हैं। पहली बात कि अप्रत्याशित तौर पर पॉजिटिव केस की संख्या न बढ़े। और दूसरी यह कि संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। एक समय पर केस की संख्या से घटने-बढ़ने से ज्यादा असर नहीं पड़ता है। यदि यह रेट कम रहता है और संसाधन उपलब्ध रहते हैं, तो निश्चित रूप से सख्ती कम की जा सकती है।

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 14 जनवरी को क्राइसिस कमेटी की बैठक ली थी। इस दौरान प्रदेश में 21,387 केस थे. पॉजिटिविटी रेट 6 प्रतिशत था। एक्टिव केस के 96.7 प्रतिशत रोगी होम आइसोलेशन में थे। सिर्फ 3.3 रोगी अस्पतालों में एडमिट हुए थे। उपलब्ध बिस्तर क्षमता 67 हजार 164 है। जिसमें से कुल 1.17 प्रतिशत का उपयोग हो रहे थे।

प्रमुख खबरें

त्योहारी कैलेंडर बदलने से FADA का वाहन खुदरा कारोबार अक्टूबर में 23.8 प्रतिशत फिसला

तमिलनाडु के Mamallapuram में बस और वैन की टक्कर, 3 महिला कर्मचारियों की मौत

Speaker Om Birla ने स्वीकार किया Srinagar सांसद Aga Syed Ruhullah Mehdi का इस्तीफा

Delhi में Diwali पर केवल 7 और 8 नवंबर को तय समय में Green Crackers जलाने की अनुमति