भारतीय छात्रों को राहत, अधूरी पढ़ाई पूरी करने के लिए जा सकेंगे चीन

By अंकित सिंह | Apr 29, 2022

भारतीय छात्रों को लेकर चीन की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है। दरअसल, 25 मार्च को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की एक बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद अब एक बड़ा फैसला लिया गया है। चीन में भारतीय दूतावास ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारतीय छात्रों की वापसी की सुविधा पर विचार करने की इच्छा चीन की ओर से व्यक्त की गई है। छात्रों से 8 मई तक फॉर्म भर कर जानकारी प्रदान करने का अनुरोध भी किया गया है। दरअसल, कोरोना महामारी की वजह से चीन में मेडिकल और इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को स्वदेश लौटना पड़ा था। इन्हीं विद्यार्थियों के मुद्दे को लेकर दोनों देशों के विदेश मंत्री के बीच बैठक हुई थी। अब चुकी कोरोना वायरस का डर थोड़ा कम हुआ है। ऐसे में भारतीय छात्र चीन जाकर पढ़ाई कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक के भारत की ओर से चीन में 23000 से अधिक भारतीय छात्रों की वापसी की अनुमति दबाव बनाया गया था। चीन ने भी कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए वीजा और उड़ान पाबंदियों के बाद लगभग दो साल से भारत में फंसे “कुछ” भारतीय विद्यार्थियों को वापस आने की अनुमति देने संबंधी योजना की शुक्रवार को घोषणा कर दी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि पढ़ाई के लिए चीन लौटने को लेकर भारतीय छात्रों की चिंताओं को हमारा देश अधिक महत्व देता है। हमने अन्य देशों के विद्यार्थियों के चीन लौटने की प्रक्रिया और अनुभव को भारतीय पक्षों के साथ साझा किया है।

प्रमुख खबरें

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान