Supreme Court On Arvind Kejriwal Interim bail: 50 दिन बाद केजरीवाल को राहत, SC से अंतरिम जमानत

By अभिनय आकाश | May 10, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका पर शुक्रवार (10 मई) को अपना फैसला सुनाया और उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब खत्म हो चुकी दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी। शीर्ष अदालत के फैसले से केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर निकल सकेंगे और मौजूदा लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी और विपक्षी सहयोगियों के लिए प्रचार कर सकेंगे। अरविंद केजरीवाल के वकील शादान फरासत ने कहा कि 20 दिन के लिए अंतरिम ज़मानत दी जा रही है। वे चुनावी प्रचार में क्या कहेंगे क्या नहीं इस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं। 1 जून तक अंतरिम जमानत दी और 2 जून को सरेंडर करने को कहा है।

प्रमुख खबरें

Nepal के शे-फोक्सुंडो में भारी बर्फबारी, 6 Indian Tourists फंसे

Chandigarh Police के बेड़े में शामिल हुए 141 नए वाहन, Amit Shah बोले- गश्त होगी मजबूत

मुनाफे की जगह निकला भारी घाटा, IL&FS ने पूर्व निदेशकों से मांगे 185.88 करोड़ रुपये

Devendra Fadnavis का विपक्ष पर तीखा हमला, Congress ने आपातकाल में की थी ‘संविधान चोरी’