''छोटे सरकार'' के गाने को लेकर शिल्पा, गोविंदा को राहत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2019

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने 'छोटे सरकार' के गीत 'एक चु्म्मा तो मुझको उधार दे दे, बदले में यूपी - बिहार ले ले... ' मामले में मंगलवार को फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अभिनेता गोविंदा को उस समय भारी राहत मिली जब उनके खिलाफ पाकुड़ की जिला अदालत में चल रही कार्यवाही पर झारखंड उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी। दोनों की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एस चंद्रशेखर की पीठ ने निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी और मामले की सुनवाई मार्च में निर्धारित की।

यह भी पढ़ें: रणवीर से तुलना पर बोले राजकुमार राव, मेरे लिए यह सम्मान की बात

शिल्पा और गोविंदा का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता अभय कुमार मिश्र ने अदालत को बताया कि यह गीत सिर्फ मनोरंजन के लिए है। गीत को दोनों ने पर्दे पर सिर्फ फिल्माया है। न ही गीत गाया है और न ही लिखा है। फिल्म शुरू होने के पहले ही एक सूचना भी दिखायी गई है जिसमें लिखा है कि इस फिल्म में दिखाए दृश्य, संवाद से किसी का कोई संबंध नहीं है। यह सिर्फ मनोरंजन है। जानबूझ कर ऐसा नहीं किया गया है। इस कारण उनके खिलाफ चल रही सभी कार्यवाही निरस्त कर देनी चाहिए। सुनवाई के बाद अदालत ने निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी।

प्रमुख खबरें

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की