बीमारी ठीक करने के लिए अनुष्ठान के बहाने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी धर्मगुरु गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2025

तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में एक स्वयंभू धर्मगुरु को एक नाबालिग लड़की की बीमारी ठीक करने के लिए अनुष्ठान करने के बहाने कथित तौर पर उसका यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दो दिन बाद (11 अक्टूबर की रात) वह आदिलाबाद शहर में परिवार के घर पर रुका और दावा किया कि लड़की के पूरी तरह ठीक होने के लिए उसके साथ अकेले में कुछ और अनुष्ठान करने की जरूरत है। जब परिवार दूसरे कमरे में इंतजार कर रहा था तो उसने कथित तौर पर नाबालिग का यौन शोषण किया और उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की चेतावनी दी तथा कहा कि ऐसा करने से उसकी बीमारी ठीक हो जाएगी।

पीड़िता के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें