महाराष्ट्र में खुले धार्मिक स्थल, सिद्धिविनायक में जा सकेंगे एक हजार श्रद्धालु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2020

मुम्बई। महाराष्ट्र में कोविड-19 के मद्देनजर मार्च से बंद धार्मिक स्थलों को सोमवार को एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। पांच दिन के दीपावली त्योहार में पड़वा वाले दिन धर्मस्थलों को खोला गया है। सातारा के पंढ़रपुर में भगवान विठ्ठल के मंदिर, शिर्डी में साईं बाबा के मंदिर, उस्मानाबाद में देवी तुलजा भवानी के मंदिर और मुम्बई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के लिए भक्त सुबह-सुबह पहुंच गए। सिद्धिविनायक मंदिर के अध्यक्ष आदेश बांदेकर ने रविवार को बताया कि मंदिर में प्रतिदिन एक हजार श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति होगी और उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग समय पर भीतर जाने दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

यात्रियों को बड़ा झटका! Air India ने जुलाई तक कई International Flights कीं Cancel, जानें वजह।

Pawan Khera को Supreme Court से राहत, बोले- सत्ता का दुरुपयोग करने वालों के लिए यह Warning है

Summer Car Care Tips: सड़क पर आग न बन जाए आपकी कार, Engine बचाने के ये 5 Tips जरूर जानें

Washington की वादाखिलाफी से भड़का ईरान, कहा- America से War की पूरी संभावना है