देश के सबसे प्रदूषित शहरों में 314 एक्यूआई के साथ सबसे अधिक प्रदूषित रहा गुरूग्राम

Air quality in Delhi-NCR turns severe post Diwali

एनसीआर में गुरूग्राम 314 एक्यूआई के साथ सबसे अधिक प्रदूषित रहा।अन्य शहरों में, हापुड़ की वायु गुणवत्ता 220, फरीदाबाद में 256, गाजियाबाद में 292, आगरा में 205, बल्लभगढ़ में 126, भिवानी में 205 और मेरठ में एक्यूआई 154 दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश के चलते प्रदूषण का स्तर घटा है।

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सोमवार को सबसे अधिक प्रदूषित शहर गुरुग्राम रहा जहां की वायु गुणवत्ता 314 दर्ज की गई। प्रदूषण सूचकांक ऐप समीर के अनुसार सोमवार सुबह गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) 314 दर्ज की गई। दूसरे नंबर पर नोएडा रहा जिसकी एक्यूआई 312 दर्ज की गई, ग्रेटर नोएडा की एक्यूआई 302 दर्ज की गई और दिल्ली की एक्यूआई 300 दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दी भाई दूज और गुजराती नव वर्ष की बधाई

अन्य शहरों में, हापुड़ की वायु गुणवत्ता 220, फरीदाबाद में 256, गाजियाबाद में 292, आगरा में 205, बल्लभगढ़ में 126, भिवानी में 205 और मेरठ में एक्यूआई 154 दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश के चलते प्रदूषण का स्तर घटा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़