‘Remal’ गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील, देर रात तक बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुंचेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2024

चक्रवात ‘रेमल’ भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और इसके रविवार रात तक पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। यह मॉनसून से पहले के सीजन में बंगाल की खाड़ी में आने वाला पहला चक्रवात है।

आईएमडी ने बताया कि इसके और गंभीर होकर सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच पश्चिम बंगाल और निकटवर्ती बांग्लादेशी तटों को आधी रात को पार करने का अनुमान है। उसने अनुमान जताया कि इस दौरान 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और उनका वेग 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगा।

मौसम संबंधी अन्य मॉडल के अनुसार, चक्रवात देर शाम तक तटों पर पहुंच सकता है। मौसम कार्यालय ने पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में रविवार को अत्यधिक भारी वर्षा होने चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी 27-28 मई को अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Ganga Saptami पर करें यह महाउपाय, घर में रखें ये शुभ वस्तुएं, कभी नहीं होगी धन की कमी

Healthy Breakfast Ideas । पोषण का पावरहाउस है ये 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट, बच्चों को बनाकर जरूर खिलाएं

सुरों की आशा बनकर गूंजती रहेगी आशा भोसले

एक परिवार की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे, Tamil Nadu में DMK पर जमकर बरसे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin