क्या आपके भी आंखों से आता है पानी तो अपनाएं यह उपाय...

By सिमरन सिंह | Nov 02, 2020

कहते हैं जब मन उदास होता है तो आंखों से आंसू आना आम बात है, लेकिन टीवी,फोन, लेपटॉप के इस्तेमाल करने पर अगर आंखों से पानी आए तो ये कमजोरी या आंखों की रोशनी कम होने के कारण भी हो सकता है। अगर आपके आंखों से पानी या आंसू बिना किसी वजह के निकल आते हैं तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में बिना किसी कारण आंखों से आंसू उत्पन्न हो जाते हैं और पूर्ण तौर पर बाहर निकल नहीं पाते हैं।

ठंडे या गरम कपड़े से दबाना

आंखों में पानी आने का प्रमुख कारण आंसू नलिकाओं की रुकावट माना जाता है। ऐसे में राहत पाने के लिए आप ठंडे या गरम कपड़े से अपनी आंखों को थोड़ा-थोड़ा दबाकर राहत पा सकते हैं। इससे नलिकाओं की रुकावट मानी जाने वाली परत हट जाता है। साथ ही जहरीले पदार्थ भी आंखों से बाहर निकाल जाते हैं और आंख की जलन भी ठीक हो जाता है।

टी बैग

आंखों से पानी निकलने की समस्या के लिए हर्बल टी बैग भी एक अच्छा उपाय है। इसके लिए आपको टी बैग को थोड़ी देर के लिए गर्म पानी में रखना होगा। इसके बाद इसे अपने आंखों पर रखकर सिकाई करें। ध्यान रहे टी बैग या पानी ज्यादा गर्म न हों। इससे आपको काफी जल्दी आराम मिल सकेगा। 

नमक और पानी का घोल

कई बार आंखों से ज्यादा पानी आने पर खुजली या जलन की समस्या होने लगती है। इससे आराम पाने के लिए नमक और पानी का घोल काफी अच्छा उपाय माना जाता है। नमक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों से जहरीले बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मददगार साबित होते हैं। इस तरह तीन दिन तक लगातर करें, आप दिन में 4 से 5 बार ऐसा कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा

आंखों से पानी आने की समस्या के लिए बेंकिग सोडा भी एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए एक बर्तन में पानी गर्म कर लें और फिर इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर मिला लें। इस मिश्राण को असानी से आप अपने घर में बना सकते हैं। अब इस बने हुए मिश्रण से अपनी आंखों को 2 से 3 बार धोएं। 

यदि कोई धूल मिट्टी चली गई हो

अगर आपको लगता है कि आंखों में कुछ धूल-मिट्टी चली गई है, इस वजह से पानी आ रहा है तो ऐसे में आप गीले कपड़े की मदद से इसे साफ कर सकते हैं। ध्यान रहें आंखों से आने वाले पानी या आंसुओं को कपड़े से ही साफ करना सही रहता है। 

इसे भी पढ़ें: भूलकर भी न करें दूध के साथ इन चीजों का सेवन, सेहत को होगा नुकसान!

आँखों में पानी आने की समस्या से बचने के उपाय

- आंखों की अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार लें,

- अपनी आंखों को धूप और जलन से बचाएं,

- आंख में खुजली होने पर आंखों को बार बार न छुएं,

- धूल-मिट्टी के बजाव के लिए आंखों पर चश्मा लगाएं,

- एलर्जी वाले पदार्थों के वातावरण में जाने से सावधानी बरतें या बचें,

- आंखों का मेकअप प्रोडक्ट्स किसी के साथ शेयर न करें।

- आंखों से कुछ ज्यादा ही पानी आने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

आंखों की सेहत के लिए आहार

अगर आप सेहतमंद आंखे चाहते हैं तो इसके लिए पत्तेदार और हरी सब्जियां, ताजे फल, मछली, सूखे मेवे और अखरोट को अपनी डायट में शामिल जरूर करें। मछली और अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है। इसके सेवन से ड्राई मैकुलर की बीमारी होने की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा आप सब्जियों में ब्रोक्कोली, गोभी, पालक, मटर को शामिल कर सकते हैं, इनमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ ल्यूटीन मौजूद होता है। इनके सेवन से हर तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

PAN Card का Misuse रोकें! घर बैठे Free में चेक करें CIBIL Score, फ्रॉड से बचें

टी20 वर्ल्ड कप की मैच फिक्सिंग मामले में गैंगस्टर का हाथ! लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा कप्तान पर बनाया था दबाव

Delhi-NCR में Target Killing की बड़ी साजिश नाकाम, Pakistan के ISI एजेंट के 2 गुर्गे गिरफ्तार

US-Iran की Peace Talks पर बड़ा सस्पेंस, क्या Pakistan में होगी बातचीत? तेहरान ने साधी चुप्पी