बाल ठाकरे और आनंद दिघे को स्मरण करते हुए एकनाथ शिंदे ने ली CM पद की शपथ, फडणवीस बने डिप्टी सीएम

By अभिनय आकाश | Jun 30, 2022

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एकनाथ शिंदे क पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। शिंदे ने कहा भी है कि बीजेपी के आभारी हैं इतना बड़ा मौका दिए जाने से। एकनाथ श‍िंदे ने शपथ लेने की शुरुआत बालासाहेब ठाकरे के जयकारे से की। वहीं शपथ ग्रहण समारोह के बाद राजभवन में 'भारत माता जय, फडणवीस तुम आगे बढ़ो हम तुम्‍हारे साथ हैं' के नारे लगाए गए।

इसे भी पढ़ें: शिंदे की ताजपोशी के ऐलान से बागी विधायकों में जश्न का माहौल, गोवा के होटल में जमकर थिरके

शपथ लेने से पहले एकनाथ शिंदे ने कहा कि संख्या बल के हिसाब से देवेंद्र फडणवीस हम से कहीं आगे हैं। उनके पास अपने 106 विधायक हैं, लेकिन उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए बाला साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया है। देवेंद्र फडणवीस जैसा इंसान मिलना मुश्किल है। बाला साहेब ठाकरे के एक शिव सैनिक को मौका दिया है।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: पितरों के आशीर्वाद के लिए दक्षिण दिशा में करें श्राद्ध, कुशा और काले तिल का प्रयोग अनिवार्य

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा