बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती रेमो डीसूजा को पड़ा दिल का दौरा, ICU में भर्ती

By रेनू तिवारी | Dec 11, 2020

बॉलीवुड से हर दिन लगातार कोई ना कोई बुरी बर सुनाई पड़ रही है। ताजा इंडिया टूडे की ताजा रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को दिल का दौरा पड़ा है, वह फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आईसीयू में हैं। रेमो का एंजियोप्लास्टी हुआ है और अब वह स्थिर है।

इसे भी पढ़ें: दीपशिखा देशमुख ने बैंकाक में कोरियोग्राफ किया 'हुस्न है सुहाना' का रीमेक, पुराने दिनों को किया याद 

रेमो को इसके अलावा स्ट्रीट डांसर 3 डी, एबीसीडी, एबीसीडी 2 और ए फ्लाइंग जट्ट जैसी नृत्य-ड्रामा फिल्मों के निर्देशन के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने बंगाली फिल्म लाल पहरे की कथा के साथ अपनी शुरुआत की। उनकी अंतिम निर्देशित स्ट्रीट डांसर 3 डी में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म को आलोचकों से मिश्रित समीक्षा मिली और बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

प्रमुख खबरें

शिवराज का चिदंबरम पर पलटवार: कांग्रेस ने ही बिगाड़ा One Nation, One Election का सिस्टम

Kangana की जवानी पर सवाल उठाना Baba Ramdev को पड़ा भारी, Ranaut के करारे जवाब से सन्न रह गये Yoga Guru

Lok Sabha Secretariat ने TMC के 20 बागी सांसदों को अयोग्यता याचिका पर भेजा नोटिस

बीजेपी संसदीय बोर्ड में बड़ा फेरबदल संभव, 4 CMs को मिलेगी जगह; Modi-Nabin के अलावा कौन-कौन?