By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2017
इम्फाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता चार महीने पुरानी आर्थिक नाकेबंदी को हटाने की होगी क्योंकि इससे लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। बुधवार को शपथ ग्रहण के बाद सिंह ने मीडिया से कहा, ‘‘हमें इस संकट का जल्द से जल्द समाधान करना है।’’
उप मुख्यमंत्री वाई जयकुमार सिंह ने कहा कि आर्थिक नाकेबंदी को हटाना सरकार के एजेंडा में सबसे ऊपर होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।