Blackhead Remover At Home: नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स को नेचुरल तरीके से करें रिमूव, घर पर आजमाएं ये सिंपल टिप्स

By अनन्या मिश्रा | Jul 13, 2024

हम सभी अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं। जिसके लिए हम तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके बाद भी नाक पर ब्लैकहेड्स हो जाते हैं। बता दें कि आमतौर पर जिन लोगों की स्किन पोर्स बड़े होते हैं, उनको इस समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार ब्लैकहेड्स को रिमूव करने के लिए मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट से भी यह रिमूव नहीं होते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स को आसानी से रिमूव कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Face Pack For Oily Skin: दमकती-बेदाग त्वचा पाने के लिए लगाएं ये जेल होममेड फेस पैक, मिलेगा गजब का निखार

वॉलनट स्क्रब की सामग्री

1 छोटा चम्‍मच अखरोट के छिलके का पाउडर

1 छोटा चम्‍मच शहद

विधि

अधिकतर लोग अखरोट के छिलको को फेंक देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अखरोट के यह छिलके आपके बहुत काम के हैं। इन छिलको को पीसकर पाउडर बना लें और फिर इस पाउडर को शहद में मिक्स कर नाक पर हल्के हाथों से रब करें। दो मिनट तक रब करने के बाद फेस को धो लें। इसके बाद नाक और उसके आस-पास के हिस्से को कॉटन के मुलायम कपड़े से दबाएं। ऐसा करने से ब्लैकहेड्स आसानी से रिमूव हो जाएंगे। ध्यान रहे कि आपको बहुत तेज स्क्रब नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपके नाक पर स्क्रैच आ सकते हैं।

सूजी स्क्रब की सामग्री

सूजी- 1 छोटा चम्‍मच 

दही- 1 छोटा चम्‍मच 

विधि

सूजी स्क्रब बनाने के लिए सूजी और दही को एकसाथ मिक्स कर लें और इससे अपनी नाक पर रब करें। 2-3 मिनट तक नाक पर इस स्क्रब को रब करने के बाद फेस वॉश कर लें। दही एक नेचुरल स्किन एक्सफोलिएटर होता है। इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से डेड स्किन भी रिमूव हो जाएगी। लेकिन अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो आपको दही की जगह मलाई का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि अगर आप दही का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा ज्यादा ड्राई हो सकती है।

कॉफी स्क्रब की सामग्री

कॉफी पाउडर- 1 छोटा चम्मच 

एलोवेरा जेल- 1 छोटा चम्‍मच 

विधि

सबसे पहले एलोवेरा जेल में कॉफी पाउडर मिक्स करें और इससे नाक को स्क्रब करें। अब 2-3 मिनट तक स्क्रब कर नाक के ब्लैकहेड्स को साफ करें। फिर गर्म पानी में कॉटन बॉल्स को डिप करके नाक पर रखें। इसके बाद नाक की त्‍वचा को दबा दबाकर कॉटन के कपड़े से ब्लैकहेड्स को रिमूव कर सकती हैं। इससे आपको अधिक तकलीफ नहीं होगी। ध्यान रखें कि इस दौरान ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि अधिक गर्म पानी का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन झुलस सकती है और स्किन ड्राई हो सकती है।

प्रमुख खबरें

पैसा कभी हमारे बीच नहीं आया: Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के एलिमनी ठुकराने पर Jay Bhanushali का दिल जीतने वाला रिएक्शन

Mumbai Mayor के दफ्तर, Amitabh Bachchan के आवास और Diljit Dosanjh के शो पर बम हमले की धमकी

अरुणाचल सीमा तनाव पर PM Narendra Modi संसद को विश्वास में लें: Congress

UP MLC Election: फतेहपुर में बूथ कैप्चरिंग का प्रयास, Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना