Winter Clothes Hacks: मिनटों में ऊनी कपड़ों से हटाएं रोएं, जाने देसी तरीका

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 23, 2024

दिसंबर का महीना आधा बीत चुका है लेकिन कड़ाके की सर्दी पूरे भारत में अब शुरु होगी। वहीं पहाड़ों पर भी बर्फबारी हो रही है। ठंड के दौरान ऊनी कपड़ें ही गर्माहट देते है। सर्दी बचने के लिए गर्म कपड़े ही सहारा देते है। लेकिन, गर्म कपड़ें में रोएं लगने से हर कोई परेशान रहता है। अगर इस समस्या से आप भी परेशान हैं तो आप इन देसी हैक से रोएं को हटा सकते है। इन आसान हैक के जरिए आप रोएं को हटा सकते हैं और आपको सावधानी बरतनी भी काफी जरुरी है। रोएं से कपड़ा खराब हो रहा है तो आप कंघी से यह ट्रिक ट्राई कर सकते है।

क्यों निकालते हैं रोएं

- अगर आप कपड़ों को गलत तरीके से धोएंगे या सूखाने से रोएं निकलने लगते है।

- यदि आप रात को ऊनी कपड़े पहनकर सोते हैं, तो रोएं निकालते है।

-  ऊनी कपड़ों को गर्म पानी में धोने से रोएं निकालते है।

- सस्ती और खराब क्वालिटी का ऊन होने पर भी रोएं निकालते है।

कंघी से कैसे रोएं हटाएं

आप कंघी का मदद से रोएं हटा सकते हैं, यह एक देसी तरीका है। जो सबसे अच्छा माना जाता है। रोएं वाली जगह पर आप कंघी को घुमा सकते है। इससे कंघी में रोएं फसंकर निकाल जाएंगे। आपको केवल पतली कंघी लेनी है।

ये ट्रिक्स काम आएगी

- पैकिंग टेप की मदद से आप रोए निकाल सकते हैं। आपको रोएं पर टेप लगाना होगा।

- ऊनी कपड़ों को विनेगर में भिगोकर रखने से रोएं निकाल जाते हैं।

- शेविंग रेजर की मदद से आप रोएं को निकाल सकते है, इससे कोई नुकसान भी नहीं होगा।

- अगर आपके पास लिंट रिमूवर तो यह और भी बढ़िया है।

ऊनी कपड़े को कैसे धोएं

आप ऊनी कपड़ों को धोने की वजह से न सिर्फ रोएं निकल आते हैं बल्कि इनकी बनावट भी खराब हो जाती है। इन्हें आप केवल ठंडे पानी से ही धोएं। अगर आप वॉशिंग मशीन में ऊनी कपड़े धोते हैं, तो आप वूल या डेलिकेट मोड ऑन करें। विंटर वियर को सही से धोने से कोई परेशानी नहीं आती।

प्रमुख खबरें

Delhi Riots 2020: खजूरी खास हिंसा मामले में 18 पर दंगा और लूटपाट के आरोप तय

Madurai Tanishq शोरूम से चुराया गया 15 करोड़ का सोना बरामद, 3 गिरफ्तार

Cyclone Akwan: ओडिशा में भूस्खलन के खतरे से दो लाख लोग हटाए जाएंगे

सतारा तराली परियोजना पर Maharashtra वन मंत्री ने बुलाई Adani Group के साथ बैठक