By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 31, 2025
लिंट रोलर का प्रयोग करें
बाजार या फिर ऑनलाइन आप चिपचिपा लिंट रोलर खरीद सकते हैं। इसे आप कपड़े पर हल्के हाथों से घुमाएं। ऊनी कपड़ों से सारे रोएं चिपककर अलग हो जाएंगे।
डक्ट टेप
ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए आप डक्ट टेप का प्रयोग कर सकते हैं। सबसे पहले आप चौड़े डक्ट टेप को चिपकने वाली साइड बाहर रखकर हाथ पर लपेटें। कपड़े पर दबाकर उठाएं। लिंट चिपककर खुद ही कपड़े से अलग हो जाएंगे। यह कपड़े से रोएं हटाने का सबसे सस्ता और तुरंत काम करने वाला एक अद्भुत तरीका है।
एक साइड वाली वेल्क्रो स्ट्रिप
कपड़ों से रोएं हटाने के लिए आप वेल्क्रो का रफ साइड कपड़े पर रगड़े। रोएं उसमें फंस जाएंगे। इसके बाद इसे आप ब्रश की मदद से साफ कर लें।
रेजर या लिंट शेवर
आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन इलेक्ट्रिक लिंट शेवर खरीद सकते हैं, यह कपड़ों से रोएं सबसे तेज करता है। इसकी मदद से आप स्वेटर कोट, कंबल पर हल्के हाथ से फेरें। अगर कपड़ा पतला हैं तो इसका इस्तेमाल धीरे से करें। इसके अलावा, आप घर पर पड़े किसी पुराने रेजर ब्लेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। लिंट हाटने के लिए आपको कपड़े को एक फ्लैट जगह पर अच्छे से बिछा लेना है और एक हल्के हाथों से रेजर को उन जगहों पर चलाना है जहां पर रोएं निकलें है।
प्यूमिक स्टोन
बॉडी को क्लीन करने वाला प्यूमिक स्टोन से आप वूलेन कपड़ों के रोएं हटा सकती हैं। आप प्यूमिस स्टोन से वूलेन कपड़ों को हल्के-हल्के रगड़ना हैं, जब सारे रोएं ऊपर आ जाए तो इन्हें हाथों से हटा दें।
पुराने टूथब्रश का यूज
बूलने कपड़े से लिंट्स हटाने के लिए आप पुरान टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको वूलेन कपड़ों को हल्का सा भिगोना है। फिर कपड़ों के ऊपर टूथब्रश को रगड़े। जितने भी रोएं और धूल है वो आसानी से निकाल जाएगी।