पश्चिम बंगाल में महा-मंत्रिमंडल विस्तार: शुभेंदु अधिकारी सरकार में 35 नए मंत्री लेंगे शपथ; ममता राज के अंत के बाद नया समीकरण

By रेनू तिवारी | Jun 01, 2026

पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में आज (सोमवार) एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली पहली सरकार के मंत्रिमंडल का आज भव्य विस्तार होने जा रहा है, जिसमें कुल 35 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बड़े विस्तार के साथ ही बंगाल की नई 'राष्ट्रवादी सरकार' के पूर्ण मंत्रिपरिषद का गठन पूरा हो जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल आर. एन. रवि आज पूर्वाह्न 11 बजे कोलकाता के लोक भवन में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Iran-US Peace Talks | ईरान-अमेरिका शांति वार्ता पर अटकलें खारिज, विदेश मंत्री अब्बास अराघची बोले- 'बातचीत जारी है, लेकिन अंतिम फैसला अभी दूर'

 

मंत्रिपरिषद में 35 विधायकों को शामिल किए जाने के बाद मंत्रियों की कुल संख्या 41 हो जाएगी जो 294 सदस्यीय विधानसभा में किसी सरकार के लिए मंत्रियों की अधिकतम संख्या से तीन कम है। छह सदस्यीय मौजूदा मंत्रिमंडल भाजपा के सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के प्रयास को दर्शाता है जिसमें ब्राह्मण, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आदिवासी, मतुआ और राजबंशी समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। हाल में संपन्न चुनावों में भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 208 सीट हासिल की थीं। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत हो गया और भाजपा ने पूर्वी भारत में अपनी सबसे बड़ी चुनावी सफलता दर्ज की।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई